समस्तीपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र में बहला फुसलाकर कर लड़के ने किया लड़की का अपहरण ,पीड़ित परिवार ने SP से की शिकायत
ताजपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गाँव के वार्ड चार के निवासी मंजय राय की नाबालिग पुत्री को बीते एक मई को गाँव के ही तैयब के पुत्र जाबिर ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है, जब पीड़ित परिवार के लोगों ने इस मामले को लेकर ताजपुर थाना में एक आवेदन दिया तो पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर हाँथ पर हाँथ रख चुपचाप इस गंभीर मामले को दबा दिया है ।