मेजरगंज: सिलीगुड़ी में शहीद सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा, उनके पैतृक गांव खरसान
सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड के खरसान निवासी जवान सुजीत सिंह बुधवार को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। जिनका शव गुरुवार को करीब सुबह 6:00 बजे मेजरगंज प्रखंड के उनके पैतृक गांव खरसान पहुंचा। जिसके बाद लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है। जवान सुजीत सिंह के शहीद होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।