बागपत: अमीनगर सराय-पुरा महादेव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनोज निवासी बुढ़सैनी की हुई मौत
Baghpat, Bagpat | Jun 28, 2025 बुढ़सैनी गांव निवासी अमित यादव ने शनिवार की सुबह आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि भाई 26 वर्षीय मनोज पुत्र अतर सिंह के अमीनगर सराय-पुरा महादेव मार्ग पर खेत है। खेत में ज्वार की फसल बो रखी है। फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए शुक्रवार की रात करीब साढे दस बजे बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहा था।