जलालगढ़: स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर जलालगढ़ में होने वाली भागवत कथा को लेकर जलालगढ़ में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
जो की ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से दुर्गा मंदिर परिसर होते हुए संतोषी मंदिर से बस स्टैंड चौक से जवाहर चौक होते हुए नेताजी चौक होकर ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में संपन्न हुई । इस कलश यात्रा में स्थानीय महिला की संख्या ज्यादा देखी गई। वृंदावन से आये कथा वाचक दिशानंद जी शास्त्री महाराज द्वारा भागवत कथा होना है।