मुरैना नगर: नूरानी मस्जिद ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
मुरैना में ईद-उल-फित्र का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।गणेशपुरा स्थित नूरानी मस्जिद ईदगाह में सुबह हजारों लोगों ने नमाज अदा की।नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।इस मौके पर मुरैना विधायक महापौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।प्रशासन ने नमाजियों के लिए बेहतर व्यवस्था और कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये।