सीहोर: प्रशासन ने जिले के ग्राम चंदेरी में घुमक्कड़ आदिवासी समाज के झोपड़े तोड़े। प्रशासन ने पुलिस अमले के साथ पहुंचकर जिले के ग्राम चंदेरी में घुमक्कड़ आदिवासी समाज के झोपड़ों को तोड़कर उन्हें बेघर कर दिया जमीन से कब्जे को हटाया गया, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने डरा धमका कर खेत भी खोद दिए और बड़े बड़े गड्ढे कर दिए।