नुआंव: मुखरांव व कोटा में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Nuaon, Kaimur | Jan 26, 2025 मिली जानकारी के अनुसार मुखरांव एवं कोटा में कुछीला थाना प्रभारी रूबी कुमारी द्वारा आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जन-प्रतिनिधि व सरस्वती पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए। जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने की लोगों से कुछिला थाना प्रभारी द्वारा अपील की गई।