बुदनी: नवरात्रि से पहले सलकनपुर मार्ग बदहाल, नंगे पैर चलने वाले पदयात्रियों को होगी परेशानी, ज़िम्मेदार मौन
चैत्र नवरात्रि वर्ष 2026 इस बार 19 मार्च (गुरुवार) से प्रारंभ होकर 27 मार्च (शुक्रवार) तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व पर क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु मां बिजासन धाम सलकनपुर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जिनमें बड़ी संख्या में भक्त नंगे पैर, जयकारे लगाते हुए पदयात्रा कर मां के दरबार तक पहुंचते हैं।