धरियावद: मीणा समाज सुधार संस्थान धरियावद का पिपलिया में महासम्मेलन आयोजित, समाज को लेकर लिए गए निर्णय
सम्मेलन में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। समाज के पूर्व निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने का निर्णय लिया गया। समाज में फैल रही कुरीतियों पर गंभीर चर्चा कर उनके समाधान का संकल्प लिया गया। डीजे व अन्य वाद्य यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय।विवाह में सगा मामा के अलावा अन्य किसी से कपड़े नहीं लेने का निर्णय। विवाह में मांस-मदिरा व नशों बन्द रहेगा।