कहरा: पतरघट थाना के जम्हरा गांव में सड़क दुर्घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
Kahara, Saharsa | Jul 13, 2025 घटना पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव स्थित मुख्य सड़क का है जहां मधेपुरा जिला के सिनवारा गांव से अपने ननिहाल जम्हरा आने के दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार रौशन कुमार की तत्काल मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गया।