कन्नौज के कटरा क्रॉसिंग के पास मंगलवार की देर रात भीषण दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार 2 और स्कूटी सवार एक युवक की मौत हुई जबकि एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में घायल हुआ है। घटना के बाद शव और घायल को जिला अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने 3 की मौत और 1 घायल होने की पुष्टि की है।