खबर थाना तारुन क्षेत्र की टिकरी गांव की है. जहां शनिवार की दोपहर में प्राथमिक विद्यालय बरेहटा में तैनात महिला शिक्षक कविता गोस्वामी स्कूटी से अपने घर जा रही थी. इसी दौरान पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को CHC तारुन पहुंचाया. जहां से महिला को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया है।