कैलारस थाना के ग्राम महादेव पुरा पर यात्री बस ने महिला को टक्कर मार दी, जिसमे महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय एवं परिजन लोगो के द्वारा घायल महिला को कैलारस अस्पताल लाए। प्रेम प्रजापति पत्नी बद्री प्रजापति उम्र 60 वर्ष को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। घटना 9 दिसंबर शाम 6 से 6:30 के बीच की है। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अस्पताल रखवाया है।