अमरोहा: गांव सैदपुर अलीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की हुई दर्दनाक मौत
Amroha, Amroha | Jun 22, 2025 आज रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे से अमरोहा में तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाश से बिजली और बारिश से लोगों में डर फैल गया हैं। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर अलीपुर में आज आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हुई है। गांव निवासी हरकेश और शंभू की वैसे घर के बाहर आंगन में बनी थी इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई