मिर्ज़ापुर: जनपद की साइबर पुलिस सेल ने दो अलग-अलग मामलों में दो पीड़ितों के ₹79,000 खाते में वापस कराए, पीड़ितों को मिली राहत
गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे मिर्जापुर पुलिस की साइबर सेल ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के कुल 79000 की वापस दिलाई है। पहला मामला कोतवाली कटरा के पीली कोठी निवासी तारकेश्वर मिश्रा जिनका फोन पर के माध्यम से₹70000 साइबर ठगी हुई थी जिसमें 65000 वापस कराया दूसरा विंध्याचल के कोलाही निवासी हौसला प्रसाद का पूरा 14000 वापस कराया गया।