बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर गुंडरदेही क्षेत्र के चिचलगोंदी डोंगा घाट में आज भी किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। यहां तांदुला नदी के उस पार लगभग 250 एकड़ कृषि भूमि स्थित है, जहां पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। दरअसल तांदुला नदी में सालभर पानी भरा रहने के कारण किसानों के सामने आवाजाही की बड