बिसौली: आसफपुर में बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण किसान की गेहूं जलकर हुई राख, ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची
Bisauli, Budaun | Apr 22, 2025 आसफपुर में मंगलवार को 3 बजे करीब विद्युत शॉर्ट सर्किट होने के कारण किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एक जुट होकर बमुश्किल आग पर काबू पाया । घटना की जानकारी मिलते ही बिसौली तहसील राजस्व विभाग से संबंधित लेखपाल राहुल कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग से जलने वाली फसल के नुकसान का जायजा लिया।