बभनजोत के चम्पानगर मे आयोजित दो दिवसीय एकता कुश्ती दंगल का गुरुवार 4 बजे को समापन हुआ। फाइनल मे जम्मू-कश्मीर के फैजल गनी ने हरिद्वार के राहुल पांडे को चित कर खिताब जीता। सपा नेता हाफिज मलिक ने मुकाबले की शुरुआत कराई। दंगल मे भारत और नेपाल के नामी पहलवानों ने भाग लिया। समापन दिवस पर 21 पहलवानों ने अखाड़े मे दमखम दिखाया और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक मुकाबला देखा।