लहरपुर: लहरपुर में एक 5 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, कार मौके से फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
लहरपुर- सीतापुर मार्ग पर स्थित ग्राम नेवादा निवासी राजिक के घर बालिका मेहमानी में आई थी जो कि सड़क के किनारे खेल रही थी अचानक सड़क को भाग कर पार करते हुए सीतापुर की तरफ जा रही कार से टकरा कर घायल हो गई, दुर्घटना की सूचना पर भारी संख्या मे लोग मौके पर जमा हो गए और परिजनों द्वारा उसे आनन फानन मे उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया।