जयसिंहपुर: प्राचीन शिव मंदिर जयसिंहपुर में सावन महीने के पहले सोमवार को भक्तों की लगी भीड़, भक्त कर रहे हैं पूजन-अर्चन
जयसिंहपुर प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार के दिन सावन महीने में सुबह 8:30 से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है जहां पर विधि विधान के साथ भक्त पूजन अर्चन करते हुए नजर आ रहे हैं और भगवान शंकर को दूध से नहलाया जा रहा है इसी दौरान इस प्राचीन शिव मंदिर पर हर वर्ष अनेकों प्रकार के कार्यक्रम होते रहते हैं साथ ही साथ भव्य विशाल भंडारा भी यहां पर होता है