बैरिया: NH-31 पर जिनबाबा स्थान के आगे कोहरे के चलते ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, ट्रक चालक की मौत, ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर घायल
बैरिया थाना अंतर्गत NH-31 पर जिन बाबा स्थान के आगे आज मंगलवार को सुबह 5:30 बजे के लगभग शिवम आइडियल स्कूल के सामने घने कोहरे के चलते ट्रक व ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। इस घटना में ट्रक चालक रामधनी बिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चांददियर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्र ने अपने सहयोगियों