किसान हितैषी योजनाओं से खुशहाल हो रहे किसान,धान खरीदी केंद्रों पर सुविधाओं से संतुष्ट किसान, शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। ग्राम सेमरताल के किसान शिवकुमार धीवर ने बताया कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है। सही तौल, समय पर भुगतान और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर आभार जताया।