खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पांचवीं नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के खेल निदेशक शेखर जमुआर मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव उपस्थित हुए। देशभर से आए 1500 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ शुरू हुई