इछावर: जावर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
सीहोर: जिले की जावर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। दो आदतन बदमाशों को देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले की जावर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवास जिले के दो आदतन बदमाशों को देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।