मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बन रहे आशंका के माहौल के बीच शुक्रवार शाम 4 बजे बालोद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। जिला खाद्य अधिकारी तुलसीराम ठाकुर ने बताया कि घरेलू एलपीजी की नियमित आपूर्ति जारी है और बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को 3 से 4 दिनों के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा