उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत घासा में महिला मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में भगवान शालिग्रामजी और तुलसी माता का विवाह संपन्न होने के बाद रविवार शाम 6 बजे शौभायात्रा निकाली गई। तुलसी माता और शालिग्रामजी को परंपरा के अनुसार घर-घर ले जाकर बिनौला एवं पकवानों का भोग लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।