रामपुर: ADJ फोर्थ की अदालत ने एक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में दोषी ठहराया, 2 साल 1 माह की सजा व ₹20,000 का अर्थदंड
Rampur, Rampur | Feb 4, 2026 ADJ फोर्थ की अदालत में एक युवक को गांजा तस्करी के केस में 2 साल की सजा और ₹20000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। यह सजा करीब 4:30 साल के बाद सुनाई गई है। साढे चार साल पहले कोतवाली गंज पुलिस ने दोषी युवक के कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। संबंधित के मुकदमे में आज बुधवार की दोपहर 3:00 बजे ADJ फोर्थ की कोर्ट ने फैसला सुनाया है।