अरवल: अंबेडकर वाचनालय अरवल में भाकपा माले जुलाई का अरवल के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया
Arwal, Arwal | Jan 24, 2024 अंबेडकर वाचनालय अरवल में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भाकपामाले अरवल के द्वारा धूमधाम से मनाई गई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर स्थानीय विधायक महानंद सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर, बिहार के सामाजिक न्याय का मसीहा माने जाते हैं।उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जो न केवल बिहार में ही नहीं देश में मिसाल बने हैं। देश में सबसे पहले उन्होंने पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिये, पढ़ाई में अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त कर मैट्रिक तक की पढ़ाई को मुफ्त कर दिये। इस मौके पर भाकपा माले के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए