कायमगंज: फैजबाग और दलेलगंज के निकट बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
थाना शमशाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव फैजबाग और दलेलगंज के निकट बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।बाइक सवार अजय पुत्र नारद सिंह, पत्नी रूबी, 6 वर्षीय बेटा कार्तिक और भतीजी आयना घायल हो गई। चारों घायलों को एक भाजपा नेता ने निजी कार से सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया और उनके साथी शिवम ने बोलेरो का पीछा करके उसे पकड़ लिया। चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।