नामकुम: तमाड़: एनएच 33 उलीडीह बांडवा के पास ट्रक में लगी आग, ट्रक जलकर राख
Namkum, Ranchi | Sep 13, 2025 तमाड़ स्थित एनएच 33 पर शुक्रवार देर रात करीब दस बजे उलीडीह बांडवा के पास ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग लगने से ट्रक जलकर राख हो गया। ट्रक में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। ट्रक में आग लगने के बाद ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।