लहरपुर तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 91 शिकायतकर्ताओं ने अपनी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र दिए जिसमें से राजस्व विभाग से संबंधित 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को पूरी पारदर्शिता पूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।