गुना नगर: भारत स्काउट गाइड से जुड़े छात्र छात्राएं एडवेंचर कार्यक्रम के लिए गुना से राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी हुए रवाना
भारत स्काउट गाइड से जुड़े गुना के वंदना कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं 18 अप्रैल को सात दिवसीय एडवेंचर कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी रवाना हुए। डीओसी जितेंद्र ब्रह्म भट्ट ने बताया, सात दिवसीय प्रशिक्षण में ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जीप लाई, राइफल शूटिंग, नाइट हाइक आदि गतिविधियो में सहभागिता करेंगे।