बड़ा मलेहरा: महाराजगंज में सोए हुए युवक की सदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में सोए हुए 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजन के मुताबिक उसके भाई गोलू प्रजापति 21 वर्षीय निवासी महाराजगंज के मोबाइल पर सुबह किसी अज्ञात शख्स की कॉल आई जिसके बाद वह घर से बाइक से चला गया और दोपहर में वापस आकर घर में सो गया जब उसे शाम को जगाया गया तो उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो चुकी थी।