बानाहप्पा में शिव रुद्र महायज्ञ संपन्न, शंकराचार्य ने की शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा। हुटपा पंचायत अंतर्गत बानाहप्पा गांव में पिछले पांच दिनों से चल रहे आध्यात्मिक समागम 'श्री शिव रुद्र महायज्ञ' का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नवनिर्मित शिव मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना विधि-विधान से की गई।