बूंदी: गौशाला में चारे और पानी के अभाव में नहीं हुई पशुओं की मौत
Bundi, Bundi | Jun 2, 2024 पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आर.एल.मीणा ने बताया कि गौशाला में किसी भी प्रकार की चारा की कमी नहीं है, पशुओं के पानी पीने के लिए 02 खेले बनी हुई है। गौशाला में कम से कम 300-400 पशुओं के केटल शेड बने हुए है एवं छाया की सम्पूर्ण व्यवस्था है। जो पशु गौशाला में शिफ्ट किये गये थे उनमें अधिक उम्रदराज एवं कमजोर रखे गये थे। उनकी भी उचित व्यवस्था है।