पाकरटांड के रामरेखा धाम में माघ पूर्णिमा के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को हवन पूजन एवं दधि भजन के साथ सम्पन्न हो गया।बताया गया की तीन दिवसीय मेला का विधिवत समाप्ति पर महा भंडारा का आयोजन किया गया।साथ ही फाल्गुन मास के शुरुआती के साथ धाम में फाग गीतों के साथ पूरा धाम में लोग झूमते नाचते हुए नजर आए।