बाबई: महिला को ब्लैकमेल कर रेप और मारपीट करने वाला आरोपी सरपंच पति 10 दिन से फरार, पुलिस तलाश कर रही है
माखननगर थाना क्षेत्र में रेप और मारपीट का आरोपी सरपंच पति 10 दिन से फरार है। माखननगर पुलिस 5 फरवरी से उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। आरोपी सरपंच का पति और ग्राम पुनर्वास समिति का अध्यक्ष है। 29 वर्षीय विवाहित महिला का आरोप है कि आरोपी ने एक साल पहले उसके नहाने का वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार