मालथोन: टोल प्लाजा के पास बोलेरो कार डिवाइडर से टकराई, चार लोग घायल
Malthon, Sagar | Jan 18, 2026 रविवार को एक तेज रफ्तार बेलोरो कार नेशनल हाइवे के मालथौन टोल प्लाज के डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए । घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब बारा बजे ललितपुर तरफ से सागर जा रही तेज रफ्तार बेलोरो कार के चालक ने शराब के नशे मे धुत्त था।