देहरादून: दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाया सत्यापन अभियान, 10 लाख 20 हजार का वसूला जुर्माना
अलग- अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस का सत्यापन अभियान चला। कोतवाली पटेलनगर तथा डालनवाला क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 102 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में किये चालान, 10,20,000/ रूपये ( दस लाख बीस हजार रूपये ) का किया जुर्माना।