विदिशा नगर: गुरूवार दोपहर कृष्णा कालोनी निवासी 20 वर्षिय युवती ने अज्ञात कारण से खाया जहर,मेडिकलकालेज मे इलाज के दौरान मौत,कराया PM
सिविल लाइन थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण के चलते गुरुवार दोपहर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने विदिशा के अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर में ही शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौपा। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।