ग्वालियर गिर्द: बिजौली थाना क्षेत्र में टीआई पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में मुरैना के सीकरी गांव पहुंची पुलिस
बिजौली थाना क्षेत्र में दो दिन पहले आरोपियों के द्वारा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ पर हमला करने का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए ASP ने पुलिस टीम के साथ मुरैना स्थित सीकरी गांव में दबिश दी। लेकिन हमलावर रवि गुर्जर और उसके साथी वहां नहीं मिले। पुलिस ने उनकी तलाश में अन्य गांवों में भी दबिश दे रही है।