इसुआपुर: इसुआपुर के गोहा में 20 दिनों पूर्व कथित तौर पर अपहृत अंकुश कुमार की हुई घर वापसी।
Ishupur, Saran | Feb 27, 2024 सोमवार को जानकारी के अनुसार अंकुश की मां बबीता अपने पति संग रहने को राजी हो गई। बच्चे की दादी ने कराई थी अपहरण की प्राथमिकी। गोहां गांव निवासी मुकेश राम का 20 दिनों पूर्व कथित तौर पर अपहृत पुत्र अंकुश कुमार की घर वापसी पुलिस दबिश के बाद हो गई। इसके साथ ही अंकुश की मां बबीता देवी अपने प्रेमी को छोड़कर पति के संग रहने को राजी भी हो गई।