बीना: स्टेशन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर से रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ स्वामी, बड़ी तादाद में भक्त हुए शामिल
Bina, Sagar | Jun 28, 2025 विश्राम के बाद शनिवार करीब 5:00 बजे बैंड बाजा के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ पर सवार होकर निकले । रथ को भक्त हाथों से खींचते हुए जयकारों के नारों के साथ चल रहे थे। रथ यात्रा में आगे आगे बड़ी तादाद में भक्त धार्मिक गीतों पर नृत्य कर रहे थे। रथ यात्रा गांधी चौराहा झांसी फाटक ओवरब्रिज होते हुए नई बस्ती हरे राम मंदिर पर संपन्न होगी।