नैनवां: मरां गांव में सर्पगंज से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत
Nainwa, Bundi | Aug 2, 2024 देई थाना क्षेत्र के मरां गांव में घर पर सांप के काटने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई जानकारी अनुसार बालक घर के आंगन में था। कमरे में जाने पर सांप ने बालक के पैर में तीन बार काट लिया। बालक के चिल्लाने पर परिजनों को पता लगा। जिस पर बालक को प्राथमिक उपचार के लिए बांसी अस्पताल ले जाते समय बालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया।