गोंडा: करनैलगंज पुलिस ने जालसाजी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 9, 2025 पाण्डेय चौरा डीहा निवासी अमर कन्नौजिया ने थाना करनैलगंज में तहरीर देकर उनके दादा जी की फर्जी वसीयत तैयार कर विपक्षीगणों द्वारा जमीन कब्जा कर लेने के सम्बन्ध में केस दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना SI जितेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही थी। रविवार 4 बजे पुलिस ने विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त रमेश कुमार को ग्राम सुक्खापुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया।