सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा खुर्द में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भूसे में छिपे सांप ने एक व्यक्ति को डंस लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है। जानकारी के अनुसार बर्थरा खुर्द निवासी संतोष कुमार सिंह पशुओं के लिए चारा निकालने भूसा घर गए थे। इस दौरान सांप ने डस लिया, व्यक्ति इलाजरत है।