बाड़मेर: बाड़मेर के रामसर में एक युवक पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Barmer, Barmer | Aug 10, 2025 बाड़मेर के सरहदी रामसर में नखतसिंह राजपुरोहित नामक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से युवक पर हमला किया ।गम्भीर हालत में होने पर नखत सिंह राजपुरोहित को रविवार शाम 7:00 बजे रामसर से बाड़मेर जिला अस्पताल रैफर किया गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश।