मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में भगवान विश्वकर्मा व शिवलिंग को कराया गया जलाधिवास, अन्नाधिवास, सन्नादिवास।
मोहम्मद गंज गीता मंदिर परिसर में विश्वकर्मा वैदिक महायज्ञ के दौरान बुधवार को हवन सहित अन्य कई अनुष्ठान के बाद भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति और शिवलिंग की स्थापना से पूर्व आचार्य सृष्टिकांत मिश्रा के सान्निध्य में जलाधिवास, अन्नाधिवास, सन्नादिवास व सज्जाधिवास पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।