राजातालाब: कछवा में बकरियों से लदी डीसीएम और कंटेनर में जोरदार टक्कर, डीसीएम चालक की हुई मौत
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आपको बता दे कि कछवा रोड चौराहे के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बकरियों से लदी डीसीएम और कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ।