बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे डिज्नीलैंड मेला में रविवार को काफी भीड़ उमड़ी। मेले को लेकर बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। रविवार को प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के 20000 से अधिक ग्रामीणों ने इस मेले में भाग लेकर अपनी जरूरत के सामग्रियों की खरीदारी की। दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक काफी भीड़ देखी गई।